देश
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मार्च 2023 में पश्चिम बंगाल में रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित साजिश में 11 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारियां एनआईए द्वारा छह मामलों में 16 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के एक महीने से भी कम समय में हुई हैं.
सभी 11 आरोपी 30 मार्च 2023 को हावड़ा पुलिस आयुक्तालय के शिबपुर में राम नवमी मनाने के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान एक विशेष समुदाय के सदस्यों पर हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल लोगों में से थे. जांच के दौरान एनआईए ने विभिन्न स्थानों से जब्त किए गए वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की थी.