देश
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जमकर बवाल हो गया है। यहां के सिद्दन्ना लेआउट में अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने को लेकर कुछ युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी, जिसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
तेजस्वी सूर्या भी मंगलवार को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सिद्दन्ना लेआउट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान तेजस्वी अपने सांसदों से 'सब चले जाओ' कहते हुए भी नजर आए।