अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

इजरायली पीएम ने कहा कि राफा में ग्राउंड ऑपरेशन के अलावा हमास को खत्म करने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है. नेतन्याहू ने कहा, 'मैंने अपनी बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से यह स्पष्ट कर दिया कि हम राफा में हमास की बची हुई बटालियनों का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जमीन पर जाने के अलावा ऐसा करने का कोई और रास्ता हमारे पास नहीं है'. राफा, गाजा के सबसे दक्षिणी छोर पर मिस्र की सीमा से सटा हुआ इलाका है.



बता दें कि अमेरिका राफा में इजरायल के ग्राउंड ऑपरेशन के खिलाफ है. उसका मानना है कि इससे गाजा में मानवीय संकट और बढ़ेगा, जहां पहले ही लाखों लोग भुखमरी की कगार पर खड़े