देश

देश

बागपत में हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस व फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने कार से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए। जिनको जब्त कर लिया गया और मेरठ की आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया गया। आयकर विभाग की टीम रुपयों को लेकर जांच कर रही है।


डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में फ्लाइंग स्क्वॉयड की 27 टीमों को लगा दिया गया है। वह सबसे ज्यादा हरियाणा बॉर्डर के साथ ही अन्य जिलों के बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रही है।