राजनीती
निष्कासित टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के लिए 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं. लोकपाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को इस मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. लोकपाल ने सीबीआई को छह महीने में रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया है.
बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने एक्स पर कहा, "सत्यमेव जयते, आज मेरी शिकायत को सही मानते हुए लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI को जांच करने का आदेश दिया. यानि चंद पैसों के लिए तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद ने हीरानंदानी के साथ भ्रष्टाचार व देश की सुरक्षा को गिरवी रखा."