देश
लखनऊ में यूपी विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडे को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने डिप्टी कमिश्नर को 2 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
GST के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडे फिलहाल लखनऊ में जीएसटी जोन 20 में तैनात हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रिश्वत रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और इस नंबर पर एक एक्सपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधि ने फोन करके बताया कि वाणिज्य कर के उप आयुक्त ने उनकी कंपनी के जीएसटी रिफंड पास करने के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत मांगी है। एसपी के मुताबिक कंपनी ने करीब 20 लाख रुपये जीएसटी रिफंड का दावा किया था। यह रिफंड यहां वाणिज्यकर कार्यालय मीराबाई मार्ग (लखनऊ) में तैनात उपायुक्त (जीएसटी) जोन 20 धनेन्द्र कुमार पांडेय द्वारा स्वीकृत किया जाना था।