देश

देश

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अवमानना नोटिस का जवाब नहीं देने पर योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण को मामले की सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होने के लिए कहा है.




बता दें कि पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक विज्ञापन प्रसारित करने के लिए पतंजलि आयुर्वेद और आचार्य बालकृष्ण को अवमानना नोटिस जारी किया था. कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन जारी करने के लिए कंपनी की निंदा और कंपनी को बीमारियों या चिकित्सा स्थितियों से संबंधित किसी भी उत्पाद का विज्ञापन करने से रोक दिया था. अवमानना नोटिस पर पतंजलि आयुर्वेद और आचार्य बालकृष्ण को तीन हफ्ते के भीतर जवाब देने का समय देते हुए कोर्ट ने कहा था कि पूरे देश को बेवकूफ बनाया जा रहा है.