राजनीती
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से देश की जनता के पास व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया है. जिसपर विपक्षी नेता भड़क गए हैं और इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है.
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर जनता से 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए समर्थन मांगा है.
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, 'यह अनचाहा व्हाट्सएप संदेश कल देर रात 12.09 बजे आया. ऐसा लगता है कि यह इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय से आया है. क्या यह आदर्श आचार संहिता और निजता के अधिकार दोनों का खुला उल्लंघन नहीं है.' उन्होंने यह सवाल किया, 'मंत्रालय को मेरा मोबाइल नंबर कहां से मिला? वे अनधिकृत रूप से किस डेटाबेस तक पहुंच रहे हैं?'
तृणमूल कांग्रेस सांसद साकेत गोखले ने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों में न केवल भारत बल्कि दुनिया भर से आए लोगों को मोदी और बीजेपी को बढ़ावा देने वाला यह 'विकसित भारत' व्हाट्सएप संदेश भेजा गया है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए.