क्रिकेट
पिछले साल की विजेता टीम और पांच बार की चैंपियन सीएसके की निगाहें आईपीएल 2024 में अपने छठे खिताब पर होंगी। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली इस टीम के पास सबसे अधिक फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है।
पिछले दिनों महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने आगामी आईपीएल 2024 में सीएसके (CSK) के अंदर नई भूमिका में नजर आने की बात कही। इसको लेकर ऐसा कहा जाने लगा कि शायद वह आगामी सीजन में खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि, कोच या मेंटर के तौर पर खेलेंगे। हालांकि जैसे ही धोनी की प्रैक्टिस करते हुए वीडियो वायरल हुआ, इन अफवाहों का खंडन हो गया। माही के कंधों पर 17वें संस्करण में अपनी टीम को एक बार फिर चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी रहने वाली है।