जोमैटो

जोमैटो

जोमैटो ने शाकाहारी लोगों के लिए 'प्योर वेज मोड' और 'प्योर वेज फ्लीट' का किया शुभारंभ, वेजिटेरियन्स के लिए पूरा सिस्टम ही अलग बनाया



जोमैटो सीईओ ने बताया कि प्योर वेज मोड में उन रेस्तरां का एक समूह शामिल होगा जो केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसते हैं। उन सभी रेस्तरां को बाहर कर देगा जो किसी भी गैर-शाकाहारी खाद्य पदार्थ को परोसते हैं। हमारा डेडीकेटेड प्योर वेज फ्लीट केवल इन प्योर वेज रेस्तरां से ऑर्डर पूरा करेगा। इसका मतलब यह है कि नॉन-वेज भोजन या यहां तक कि नॉन-वेज रेस्तरां द्वारा परोसा गया शाकाहारी भोजन कभी भी हमारे प्योर वेज फ्लीट के लिए बने हरे डिलीवरी बॉक्स के अंदर नहीं जाएगा। दीपिंदर गोयल ने कहा कि यह प्योर वेज मोड, या प्योर वेज फ्लीट किसी भी धार्मिक, या राजनीतिक प्राथमिकता को पूरा या अलग नहीं करता है।