राजनीती

राजनीती

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येन्द्र जैन की तिहाड़ जेल में वापसी हो गई है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियमित जमानत याचिका खारिज किये जाने के कुछ ही घंटे बाद सत्येंद्र जैन सोमवार को तिहाड़ जेल लौट आये.


सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त सामग्री है कि सत्येंद्र जैन और दो सहयोगी कथित अपराध के लिए प्रथमदृष्टया दोषी हैं.