प्रदेश

प्रदेश

उत्तर प्रदेश -प्रयागराज: मायके वालों ने फंदे पर झूलती देखी बेटी की लाश, फूंक दिया ससुरालवालों का घर, सास-ससुर जिंदा जले


धूमनगंज के झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी एक साल पहले मुट्ठीगंज के अंशु के साथ हुई थी. ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में अंशिका का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. इसकी जानकारी मृतका के मायके पक्ष को मिली. घटना को सुन बड़ी संख्या में लोग मुट्ठीगंज पहुंच गए. उन्होंने वहां जाकर हंगामा किया. वह ससुरालीजनों पर अंशिका की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे. इस दौरान ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट हुई. देर रात हंगामा बढ़ गया और मायके वालों की भीड़ ने ससुराल वालों को घर में बंद कर आग लगा दी. अंशु के मकान के नीचे फर्नीचर की दुकान है. गेट बंद कर घर फूंके जाने से अफरा-तफरी मच गई.