राजनीती
हिंदू धर्म को कोसने में एक सेकेंड नहीं लगाते INDI अलायंस के नेता' तमिलनाडु में बोले पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने सेलम में जनसभा को संबोधित INDI अलायंस के नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि INDI गठबंधन जानबूझकर बार-बार हिंदू धर्म का अपमान कर रहा है. हिंदू धर्म के खिलाफ उनके सभी बयान सोच-समझकर बोले जाते हैं. वे कभी भी किसी दूसरे धर्म का अपमान नहीं करते. उनके मुंह से किसी दूसरे धर्म के खिलाफ एक शब्द भी नहीं निकलता, लेकिन वो हिंदू धर्म को गाली देने में एक सेकंड भी बर्बाद नहीं करते. ऐसा कैसे हो सकता है?
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि डीएमके और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. डीएमके और कांग्रेस का मतलब है बड़ा भ्रष्टाचार और एक ही परिवार का शासन. जब देश को कांग्रेस से मुक्ति मिली तो देश 5जी तकनीक तक पहुंच गया है, लेकिन तमिलनाडु में डीएमके है जो खुद अपना 5जी चला रही है. यानी एक ही परिवार की 5वीं पीढ़ी तमिलनाडु पर कब्जा कर रही है. 5जी परिवार 2जी घोटाले में शामिल था और दुनिया में तमिलनाडु का नाम खराब किया. अगर मैं उनके घोटालों की संख्या गिनना शुरू कर दूं तो पूरा दिन निकल जाएगा.