राजनीती
लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद भाजपा ने लगातार दो राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर समझौता कर लिया है। एक तरफ बिहार में उसे सीटों को लेकर समझौता कर लिया है तो वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु में भी डील हो गई है।
सोमवार को ही अंबुमणि रामदास की पार्टी पट्टाली मक्कल काची ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान किया था। इसके बाद देर रात तक मीटिंग चली और फिर भाजपा एवं पीएमके के बीच सीट शेयरिंग को लेकर डील भी फाइनल हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और पीएमके के संस्थापक अंबुमणि रामदास की लंबी चली बातचीत के बाद समझौते पर मुहर लगी।