अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए एक अभियान में ना सिर्फ सोमालिया के 35 समुद्री डाकुओं को पकड़ा, बल्कि उनके द्वारा बंधक बनाए गए 17 बंधकों को आजाद भी करा लिया. नौसेना ने 16 मार्च को एक सुव्यवस्थित अभियान के तहत भारतीय तट से लगभग 2,600 किलोमीटर दूर पूर्व में माल्टा के ध्वजांकित व्यापारिक जहाज (एमवी) रुएन को अपने कब्जे में ले लिया.



अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियानों में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है. उन्होंने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर चर्चा करते हुए नौसेना की सराहना की. दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की.