Khel
आईपीएल के नए सीजन के आगाज से पहले पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
चोटिल होने के कारण वे आईपीएल का 17वां सीजन नहीं खेल पाएंगे। मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। जेसन बेहरेनडॉर्फ की जगह टीम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को शामिल किया गया है। एमआई ने वुड को 50 लाख रुपए में खरीदा था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वुड ने इंग्लैंड के लिए 2 वनडे के अलावा 5 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम पर 8 T20 विकेट हैं।