देश
तंबाकू देने से किया इनकार तो सिपाही ने टीचर को गोलियों से भूना, सरकारी कार्बाइन से किए कई राउंड फायर
वाराणसी से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर मुजफ्फरनगर एसडी इंटर कॉलेज आए एक शिक्षक की एक पुलिसकर्मी ने आपसी विवाद के बाद कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से नाराज शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम किया और मृत शिक्षक के परिवार को कम से कम 10 करोड़ रुपये के मुआवजे एवं एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।