राजनीती
सपा के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के लिए सोमवार का दिन बहुत बुरा रहा. इस दिन कोर्ट से उनको दोहरा झटका लगा है. एक तरफ रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने उनको डूंगरपुर केस में सात साल की सजा सुनाते हुए आठ लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, तो दूसरी तरफ मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. इस फैसले के बाद आजम के रामपुर पब्लिक स्कूल पर अब ताला लगना तय हैं.