राजनीती

राजनीती

लोक सभा 2024 को लेकर दिल्ली में हुई बीजेपी यूपी कोर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में बीजेपी ने यूपी की बची हुई सभी 24 सीटों पर चर्चा की. इस बैठक में मंथन करते हुए फैसला लिया गया है कि यूपी की मिर्जापुर और सोनभद्र सीट को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) को फिर से दिया जाएगा. वहीं यूपी की बाराबंकी सीट पर टिकट वापस करने वाले उपेन्द्र रावत की जगह नए चेहरे को टिकट दिया जाएगा.