राजनीती

राजनीती

आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा क्षेत्र से बसपा सांसद संगीता आजाद अपने पति पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद के साथ हाथी की सवारी छोड़ नई दिल्ली में सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में ‘भगवाधारी’ हो गईं तो जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई। माना जा रहा है कि संगीता आजाद के भाजपा में शामिल होने से पूर्वांचल में भाजपा को लाभ होगा।