देश
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा रविवार को आयोजित 11वीं सिविल सेवा पीटी में किसी भी जिला में प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है. प्रश्न पत्र पैकेट केंद्राधीक्षक के समक्ष ही मजिस्ट्रेट, अभ्यर्थी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ समय पर ही खोला गया है. आयोग द्वारा सभी जिलों के उपायुक्त से मांगी गयी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है. जबकि जामताड़ा के उपायुक्त द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मिहिजाम स्थित जेजेएस इंटर कॉलेज व जेजेएस डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चार परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद प्रश्न पत्र लेकर भाग गये थे. उपायुक्त ने इस मामले में संबंधित परीक्षार्थी सहित इसमें शामिल अन्य दोषी लोगों को चिह्नित करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की