अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

भारत के बढ़ते वैश्विक कद और हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं के खिलाफ इसके प्रभावी ऑपरेशंस की तारीफ अब दूसरे देश भी कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण उस समय सामने आया जब बुल्गारिया की डिप्टी पीएम मारिया गैब्रियल ने भारत को थैंक्स कहा। दरअसल, भारतीय नौसेना ने 40 घंटे की खोज के बाद हाइजेक शिप एमवी रुएन से बुल्गारिया के सात नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया। इस जहाज को समुद्री लुटेरों में कब्जे में कर रखा था। जैसे ही भारतीय नेवी ने इस ऑपरेशन को सफलता के साथ अंजाम दिया तो बुल्गारिया ने भारत के एक्शन की जमकर तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया।