देश
भारत की सैन्य व्यवस्था को मजबूत करने और दुश्मनों के सभी कदम पर नजर रखने के लिए जल्द ही 34 नए उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर उपलब्ध होंगे. उसके बाद दुश्मनों के हर कदम पर सेना नजर रखेगी. चाहे वो काफी ऊंचाई वाले क्षेत्र हो या फिर समुद्री वाली जगह हो. सभी जगहों पर भारत के सैन्य-बल को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है. इसके लिए सुरक्षा कैबिनेट समिति की ओर से पिछले सप्ताह ही खरीद परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है. उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर का नाम ध्रुव एमके-3 है. इसके जल्द ही सैन्य में शामिल होने की उम्मीद है. दरअसल 34 ध्रुव एमके-3 हेलीकॉप्टर बर्फीले और ऊंचाई वाले जगह सियाचिन,ग्लेशियर और लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहले ही अपना प्रदर्शन साबित कर चुका है, लेकिन अब ये जल और थल दोनों के लिए उपयोगी है.