राजनीती
विदेश मंत्री जयशंकर बोले- अमेरिका ने CAA को समझे बिना टिप्पणी की:कहा- दुनिया के बयानों से लगता है भारत का कभी विभाजन ही नहीं हुआ।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के इतिहास पर अमेरिकी समझ को लेकर सवाल उठाए।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के इतिहास पर अमेरिकी समझ को लेकर सवाल उठाए।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के इतिहास को लेकर अमेरिका की समझ पर सवाल उठाए हैं। CAA पर अमेरिका के बयान को लेकर जयशंकर ने कहा- यह टिप्पणी CAA को समझे बिना की गई। कानून का मकसद भारत के विभाजन के दौरान पैदा हुई समस्याओं का हल निकालना है।
इंडिया टुडे कॉनक्लेव में विदेश मंत्री ने कहा- मैं अमेरिका के लोकतंत्र की खामियों या उसके उसूलों पर सवाल नहीं उठा रहा हूं। मैं हमारे इतिहास के बारे में उनकी समझ पर सवाल उठा रहा हूं। अगर आप दुनिया के कई हिस्सों से दिए जा रहे बयानों को सुनेंगे, तो ऐसा लगता है जैसे भारत का विभाजन कभी हुआ ही नहीं। जैसे देश में कभी इसकी वजह से कोई ऐसी समस्या नहीं थी, जिसका CAA ने हल दिया है।