देश
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है. बताया जा रहा है कि चतरा के उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में 11वीं जेपीएससी का पेपर लीक हुआ है.
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया है. हालांकि, उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने इससे इंकार किया है. उन्होंने कहा है कि कंट्रोल रूम में नियम के अनुसार प्रश्नपत्र का बंडल खोला गया. आरोप है कि प्रश्नपत्र के बंडल को प्रिंसिपल के चेंबर में खोला गया. वहीं, प्रिंसिपल का यह भी कहना है कि पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई है. कोई अनियमितता नहीं हुई है.