देश
पेपरलीक में आरपीएससी चेयरमैन से होगी पूछताछ:इंटरव्यू भी पास करवाता था माफिया, जांच टीम से सीएम बोले- किसी से डरने की जरूरत नहीं
एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक कर पास हुए आरोपियों से पूछताछ में कई जानकारियां सामने आई हैं। इसमें सबसे बड़ा खुलासा ये हुआ है कि पेपर लीक माफिया ने इंटरव्यू में भी पास होने की पूरी व्यवस्था कर रखी थी। पेपर पास कराने के लिए 40 लाख रुपए एक अभ्यर्थी से लिए गए। इसमें पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और इंटरव्यू पास कराने तक के रुपए लिए गए।