त्यौहार

त्यौहार

सनातन धर्म में होली का त्योहार विशेष महत्व रखता है. 25 मार्च 2024, सोमवार के दिन होली का पर्व मनाया जाएगा. होली को लेकर देशभर में खूब धूम है. देशभर में ब्रज की होली बहुत प्रसिद्ध है.


इस बार लट्ठमार होली की शुरुआत 18 मार्च से होने जा रही है. बज्र में ये त्योहार 40 दिन तक मनाया जाता है और इसकी शुरुआत राधा की जन्मस्थली बरसाना से होती है. देशभर में मशहूर बरसाना की लट्ठमार होली देखने लोग देश के कोने-कोने से आते हैं. इस दौरान यहां की महिलाएं पुरुषों पर लाठी बरसाती हैं. इस दौरान पुरुष भी खूब आनंद लेते हैं. कहते हैं कि ये होली राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है,।