खेल
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की युवा लेग स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डब्ल्यूपीएल 2024 फाइनल में चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया।पाटिल ने 3.3 ओवर के अपने स्पेल में 12 रन देकर चार विकेट झटके। श्रेयंका पाटिल डब्ल्यूपीएल इतिहास में एक सीजन में दो बार एक पारी में चार विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।