प्रदेश

प्रदेश

जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर मे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सामाजिक मान्यताओं को तार-तार करने का मामला प्रकाश में आया है। दूल्हा नहीं पहुंचा तो जिम्मेदारों ने योजना का लाभ लेने के लिए दुल्हन के भाई को ही मंडप में बैठा शादी करा दी। मामला प्रकाश में आते ही हड़कंप मच गया। मामला लक्ष्मीपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत कजरी का है। मामले की जानकारी होते ही खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा ने लाभार्थी को नोटिस जारी कर योजना में मिले सामग्रियों को वापस करा दिया है।