देश
प्रयागराज,सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत स्थित शाखा के करेंसी चेस्ट से 44 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। इनमें से 39 लाख रुपये की कमी आरबीआई कानपुर ने पकड़ी। जबकि, बैंक की आंतरिक जांच में और पांच लाख रुपये की हेराफेरी की बात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्यों के आधार पर बैंक प्रबंधन ने दो कर्मचारियों पर गबन, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करा दिया है।