राजनीती

राजनीती


रविवार को गुन्नौर के गांव कैल पहुंचे बदायूं लोकसभा के सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में केवल चंद पूंजीपतियों का कर्ज माफ हो सकता है, गरीब का नहीं। कहा कि ये बहुत झूठी सरकार है। कोई भी कार्य जनता के हित में नहीं किया। कहा कि अब हम आ गए हैं। मैं अब जनता का ध्यान रखूंगा। उन्होंने यह बातें एक सभा के दौरान कहीं।