देश

देश

खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने ऑपरेशन Rising Sun के तहत सोने की तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. DRI ने गुवाहाटी, बारपेटा, दरभंगा, गोरखपुर और अररिया में छापेमारी कर 61 किलो सोना, 13 लाख रुपये कैश और 19 लग्जरी गाड़ियां बरामद की. जानकारी के मुताबिक, बरामद सोने की कीमत 40 करोड़ रुपये है. इस पूरे ऑपरेशन में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 मास्टरमाइंड भी शामिल हैं.

राजस्व खुफिया निदेशालय ने आरोपियों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग भारत-म्यांमार बॉर्डर से सोने की तस्करी करते हैं और असम के गुवाहाटी होते हुए दिल्ली और दूसरे शहरों में सोने की तस्करी करते हैं.