देश
मलाशय में पेस्ट के रूप में छुपाकर ले जा रहा था 49 लाख का सोना, कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर दबोचा
वाराणसी,बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक विमान यात्री के पास से 757 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया। यह यात्री शारजाह से आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को एयरइंडिया एक्सप्रेस शारजाह के विमान से पहुचे यात्रियों की जांच चल रही थी। हवाईअड्डे पर मौजूद कस्टम अधिकारियों को एक यात्री पर शक हुआ। जिस पर उक्त यात्री को कस्टम ने अपने हिरासत में लेकर गहनता से जांच पड़ताल किया। कड़ाई से पूछ ताछ करने पर यात्री ने मलाशय में सोना छुपाए जाने की बात बताई।