देश

देश

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती का पेपर लीक करने के मामले में एसटीएफ की जांच के दायरे में प्रश्न पत्र की प्रिंटिंग करने वाली प्रेस और ट्रांसपोर्ट कंपनी भी आ गयी है। एसटीएफ जल्द ही दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो 17 और 18 फरवरी को आयोजित सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने की जानकारी मिलने के तुंरत बाद प्रिंटिंग प्रेस के मालिक विदेश भाग गए थे।