देश
राजस्थान
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बीकानेर के जिला आबकारी अधिकारी के तीन ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। एसीबी को पूनिया के पास बेनामी संपत्ति का भी पता चला है, जिसकी जांच की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी मोहनराम पूनिया के खिलाफ एसीबी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि उनके पास आय से 500 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति है। इसके बाद जोधपुर एसीबी की इंटेलिजेंस ब्रांच उन पर लगातार नजर बनाए हुए थी। बुधवार को एसीबी की तीन टीमों ने जोधपुर में उनके निवास स्थान, बीकानेर में भैंसाबाड़ा स्थित ऑफिस और किराए के मकान में एक साथ सर्च की कार्रवाई शुरू की