प्रदेश

प्रदेश

उत्तर प्रदेश,

वाराणसी में आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने सुबह से ही सनबीम समूह और डालिम्स समूह के वित्तीय लेनदेन और बैंक खातों को खंगालना शुरू किया। आयकर अधिकारियों के अनुसार लगभग 50 बैंक खातों को सीज किया गया है। इसमें एक्सिस, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक के खाते शामिल हैं। यह कार्रवाई सुबह से शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही।



टीम का आरोप है कि इनकम टैक्स समय पर न जमा करने का मामला सामने आया है। टैक्स जमा करने में भी कुछ खामियां मिली हैं। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों समूह ने आय का सही ब्योरा नहीं दिया है। जुर्माना नहीं देने तक सीज बैंक खाते से किसी भी तरह का लेनदेन नहीं किया जा सकेगा।