देश
देश में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने एक शख्स को अपने जाल में फंसाकर 1 करोड़ 36 लाख रुपए ठग लिए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक कंपनी और उसमें कार्यरत दो लोगों के खिलाफ साइबर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच जारी है.
जानकारी के मुताबिक, 20 जनवरी को नवी मुंबई के एक 48 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने WhatsApp के जरिए संपर्क किया था. उसे शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का लालच दिया गया. इसके साथ ही उससे वादा किया गया कि बंपर रिटर्न मिलेगा. पीड़ित ठगों की जाल में फंस गया. वो उनके निर्देशानुसार पैसे निवेश करने लगा. इस तरह उसने विभिन्न बैंक खातों में 1.36 करोड़ रुपए जमा कर दिए. लेकिन उसे रिटर्न नहीं मिला.