देश
*राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आज मुंबई में समापन:*
I.N.D.I.A ब्लॉक की पार्टियां शक्ति प्रदर्शन करेंगी; तेजस्वी-अखिलेश के साथ तमिलनाडु CM होंगे शामिल
~~~~~~~~~~~~
महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार (17 मार्च) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन है। राहुल आज सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। न्याय यात्रा के समापन को लेकर शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है।
इसमें राहुल के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। शिवसेना (UBT), NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचेंगे। इस रैली को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन माना रहा है।
63 दिनों तक चली राहुल की न्याय यात्रा शनिवार (16 मार्च) को मुंबई के ठाणे में खत्म हुई थी। कांग्रेस सांसद ने कल सेंट्रल मुंबई में डॉ बीआर अम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी यात्रा खत्म की। इस दौरान उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।