देश
*केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट को 5 साल के लिए बैन किया*
मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (यासीन मलिक गुट) को अगले 5 साल के लिए बैन कर दिया है। जेकेएलएफ (यासीन मलिक गुट) जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में लगा हुआ है।
अमित शाह ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को नतीजे भुगतने होंगे। मोदी सरकार ने अलगाव को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फ्रीडम लीग को भी बैन कर दिया है। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने जेकेपीएल (मुख्तार अहमद वाजा), जेकेपीएल (बशीर अहमद तोता), जेकेपीएल (गुलाम मोहम्मद खान) और जेकेपीएल (अजीज शेख) गुटों पर भी बैन लगा दिया है।