देश

देश

*प्रसार भारती के चेयरमैन बने रिटायर्ड IAS नवनीत सहगल*


रिटायर्ड IAS नवनीत सहगल को प्रसार भारती बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। उनकी तैनाती 3 वर्षों के लिए की गई है। यूपी कैडर के 1988 बैच के IAS अफसर नवनीत सहगल ब्यूरोक्रेसी में 35 साल की पारी खेलने के बाद 2023 में रिटायर हुए थे। सहगल ब्यूरोक्रेसी के सबसे चर्चित चेहरों में रहे।

सहगल के पास कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम का लंबा अनुभव है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उन्हें विशेषज्ञता हासिल रही है। भारत सरकार ने उसी से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।