देश
*यूपी पुलिस भर्ती का पेपर अहमदाबाद से लीक हुआ था:*
यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक का खुलासा हो गया है। STF की जांच में पता चला है कि अहमदाबाद में पेपर छपे। इसके बाद यूपी भेजने के लिए पेपर सील्ड बॉक्स में अहमदाबाद की ट्रांसपोर्ट कंपनी में भेजे गए। यहीं से कर्मचारियों ने पेपर लीक कर दिया।
DGP प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि इन कर्मचारियों ने सील्ड बॉक्स को तोड़ने के लिए पटना से स्पेशलिस्ट को बुलाया। बॉक्स तोड़ने के बाद पेपर निकालकर फोटो खींचे और नकल माफिया को भेज दिया। फिलहाल, STF ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के 2 कर्मचारियों और डॉक्टर सहित सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 17-18 फरवरी को हुई थी। इसमें करीब 40 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक की बात सामने आने के बाद राज्यभर में प्रदर्शन हुए। CM योगी ने भर्ती परीक्षा रद्द कर दी। इसके साथ ही सरकार ने 6 महीने में फिर से परीक्षा कराने का फैसला किया।