राजनीती

राजनीती

CM अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, कल कोर्ट में पेश होना ही होगा; समन पर रोक लगाने से इनकार

सत्र न्यायालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए समन पर रोक लगाने से सत्र अदालत ने इनकार कर दिया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। बार-बार समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल के विरुद्ध कोर्ट में दो शिकायतें दर्ज की थीं।