देश
*पान मसाला कंपनी के 15 ठिकानों पर CGST रेड*
गाजियाबाद में पान मसाला कंपनी के 15 ठिकानों पर गुरुवार रात से सेंट्रल GST टीमों की छापेमारी चल रही है। ये छापेमारी टैक्स चोरी के शक में हो रही है। शुरुआती जांच में कई करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। CGST अफसरों ने बताया, केपी ग्रुप ऑफ कंपनीज पान मसाला बनाती है। इसके प्रोडक्ट कमला पसंद, राजश्री सहित कई नामों से बिकते हैं।