जम्मू कश्मीर
*जम्मू-कश्मीर में 2.5 एकड़ जमीन खरीदेगा महाराष्ट्र:*
ऐसा करने वाला पहला राज्य; अपने पर्यटकों के लिए 8.16 करोड़ में राज्य भवन बनवाएगी शिंदे सरकार
~~~~~~~~~~
महाराष्ट्र केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में 2.5 एकड़ जमीन खरीदने वाला है। ऐसा करने वाला यह पहला राज्य है। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार इस जमीन पर जम्मू-कश्मीर जाने वाले अपने पर्यटकों के लिए गेस्ट हाउस- राज्य भवन बनवाएगी। यह राज्य भवन 8.16 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।
महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार (13 मार्च) को जमीन खरीदने की मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार श्रीनगर स्थित मध्य कश्मीर के बडगाम में महाराष्ट्र भवन बनवाएगी। इसके लिए श्रीनगर एयरपोर्ट के पास इचगाम में 2.5 एकड़ जमीन का एक टुकड़ा तय कर लिया गया है।