तमिलनाडु
*तमिलनाडु के मंत्री ने PM को मारने की धमकी दी:*
कहा- मैं मंत्री नहीं होता तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर देता; दिल्ली में FIR
~~~~~~~~~~
तमिलनाडु के मंत्री टीएम अनबरसन ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने अभी शांति रखी हुई है, क्योंकि मैं एक मंत्री हूं। मैं मंत्री न होता तो उनके (PM मोदी) टुकड़े-टुकड़े कर देता।' अनबरसन के इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।
उनका यह बयान पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है। अनबरसन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने दिल्ली में संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। टी.एम. अनबरसन तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुआई वाली DMK-कांग्रेस गठबंधन सरकार में ग्रामीण उद्योग मंत्री हैं।
*अनबरसन बोले- मंत्री न होता तो दूसरा तरीका अपनाता*
अनबरस ने कहा, 'हमारे कई प्रधानमंत्री हुए, कोई ऐसे नहीं बोलता था। मोदी हमें मिटाने की बात करता है, लेकिन मैं एक बात याद दिला दूं कि DMK कोई सामान्य संगठन नहीं है। यह कई बलिदानों और बहुत खून बहने के बाद बना है।'
जिन लोगों ने DMK को खत्म करने की बात की, उनका ही विनाश हो गया। यह संगठन बना रहेगा, ये बात दिमाग में रखना। मैं उससे (PM मोदी) अलग तरीके से निपटता। अभी मैं चुप हूं, क्योंकि मैं एक मंत्री हूं। अगर मैं मंत्री न होता, तो उसके साथ दूसरा ही तरीका अपनाता।'