राजनीती
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को भाजपा के लिए वोटबैंक की नहीं, बल्कि भावनात्मक मुद्दा बताते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस कानून से किसी भी भारतीय मुसलमान की नागरिकता नहीं जाएगी, इसमें ऐसा प्रविधान है ही नहीं। यह सिर्फ अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश में प्रताडि़त होने के कारण भारत में आए अल्पसंख्यकों के लिए है। सीएए के कभी वापस नहीं लिये जाने का दावा करते हुए शाह ने साफ किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में न तो इंडी गठबंधन सत्ता में आने वाला है और न ही सीएए जाने वाला है