रूस
यूक्रेन से दो साल से चल रही जंग की जद्दोजहद के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन चुनावी मैदान में एक बार फिर डटे हुए हैं।
आज 15 मार्च से रूस में प्रेसिडेंट इलेक्शन शुरू हो चुके हैं, जो कि तीन दिन तक यानी 17 मार्च तक चलेंगे। इनमें पुतिन का वापस सत्ता में आना तय माना जा रहा है। पुतिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में रूसी नागरिकों से मतदान केंद्रों पर जाने और मतदान करने की अपील की।