देश

देश

*बसपा के अब तक सात प्रत्याशी घोषित, सपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ने के लिए पांच मुस्लिमों को टिकट*


बसपा ने लोकसभा चुनाव में अब तक अपने सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें पांच मुस्लिम प्रत्याशी हैं, जो सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं।

इन सभी को जोनल स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा प्रत्याशी घोषित किया गया है, जिस पर बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा जल्द जारी की जाने वाली सूची के बाद अंतिम मुहर लगेगी। 

बसपा ने बिजनौर से वर्तमान सांसद मलूक नागर की जगह चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, पीलीभीत से अनीस अहमद खां, मुरादाबाद से इरफान सैफी, कन्नौज से अकील अहमद पट्टा, अमरोहा से डॉ. मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू भाई और सहारनपुर से माजिद अली को प्रत्याशी घोषित किया गया है।