मेट्रो

मेट्रो

*दिल्ली में बनेंगे दो नए मेट्रो कॉरिडोर, केंद्र सरकार ने मंजूरी दी*


केंद्र सरकार ने दिल्ली में दो नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार (13 मार्च) को बताया कि इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ और लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक (20.762 किमी) नए मेट्रो कॉरिडोर बनाए जाएंगे। जिनका निर्माण 8399 करोड़ रुपए में किया जाएगा। इन्हें दिल्ली मेट्रो के चरण-IV परियोजना के तहत तैयार किया जाएगा। ​​​​​​

इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर ग्रीन लाइन का विस्तार होगा और रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वॉयलेट और ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज प्रदान करेगा। लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वॉयलेट लाइनों को जोड़ेगा।