कानून

कानून


*जालौन में तत्कालीन जेलर सहित 14 लोगों को आजीवन कारावास*


जालौन के उरई जिला कारागार में 14 साल पहले बंदियों के बीच गैंगवार हो गया था। इस गैंगवार में मुख्तार गैंग के सदस्य और एक अन्य बंदी की हत्या कर दी गई थी, इस मामले में बुधवार को जिला और सत्र न्यायालय के जिला जज ने फैसला सुनाया।

इस मामले में जिला जज ने उरई जेल के तत्कालीन जेलर सहित 22 लोगों दोषी माना है, जिसमें जेलर सहित 14 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शेष आठ दोषियों को गुरुवार को सजा सुनाई जाएगी। बता दें पूरा मामला 14 साल पुराना है। 20 मार्च 2010 को जिला कारागार में मुख्तार गैंग के सदस्य प्रिंस और चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम औंता निवासी नासिर की गैंगवार में हत्या कर दी गई थी।